संभल (Sambhal) जिले के गांव बिछौली में बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर बने इमामबाड़ा और ईदगाह को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान इलाके में भारी तनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और आरआरएफ के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
न्यायालय के आदेश के बाद हुई कार्रवाई
बताया गया कि गांव में स्थित खाद के गड्ढे की जमीन को लेकर तहसीलदार न्यायालय ने जनवरी में बेदखली का आदेश जारी किया था। इसी आदेश के पालन में प्रशासन ने पहले से रणनीति तैयार की और लेखपालों की एक विशेष टीम गठित की, ताकि कार्रवाई को व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया जा सके।
Also Read: UP: 350 से ज्यादा अवैध मदरसों और मस्जिदों पर कार्रवाई, बुलडोजर एक्शन जारी
संभल में बुलडोजर एक्शन सुबह से शुरू
सुबह करीब नौ बजे प्रशासनिक टीम चार बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची। एसडीएम निधि पटेल की निगरानी में अवैध निर्माण हटाने का अभियान शुरू किया गया। बुलडोजरों ने लगातार कार्रवाई करते हुए इमामबाड़ा और ईदगाह के ढांचे को गिरा दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई।
अधिकारियों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था
कार्रवाई के दौरान जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर की गई है और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

















































