UP: न्यायालय से जारी वारंट पर चकरघट्टा पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

UP: चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को उनके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए चकिया रवाना किया।

पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार को वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान माननीय न्यायालय जेएम चकिया, चंदौली द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र (वारंट) एसटी संख्या 262/2019, राज्य बनाम के मामले में वांछित तीन वारंटियों को ग्राम पिपराही स्थित उनके घर से सुबह करीब 7:50 बजे गिरफ्तार किया गया।

Also Read: UP: चंदौली में बाढ़-जलभराव से हाहाकार, 50 बीघा धान की फसल डूबी, कच्चे मकान भी गिरे

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंगद पुत्र रामदुलारे वियार (32), लक्ष्मण वियार पुत्र रामदुलारे वियार (40) और तारा पत्नी लक्ष्मण (30), सभी निवासी ग्राम पिपराही, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल संजय कुमार साहू, हेड कांस्टेबल दीपचन्द गिरी, कांस्टेबल किशन सिंह, कांस्टेबल राहुल पटेल, कांस्टेबल सोमनाथ और महिला कांस्टेबल प्रिया यादव शामिल रहीं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)