UP: वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला

इटावा: कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को इटावा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर पालिका चौराहे पर उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी और उनके निर्णयों की समीक्षा की मांग उठाई।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लंबे समय से चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे उठा रही है। प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आयोजित किए जाने की बात कही गई।

ALSO READ: Saharanpur में कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट पर हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की में जिलाध्यक्ष का फटा कुर्ता

जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने आरोप लगाया कि पिछले दस महीनों में निर्वाचन आयोग के दो आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कुछ निर्णयों पर कई बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराईं। कांग्रेस ने इन आपत्तियों को चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल बताते हुए मामले की समीक्षा की मांग की।

प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा जुबैरी ने कहा कि यदि चुनाव आयोग के भीतर से ही निर्णयों पर सवाल उठ रहे हैं तो इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए मतदान का अधिकार लोकतंत्र का मूल आधार है और पार्टी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन जारी रखेगी।

जौनपुर: एडेड कॉलेजों के शिक्षकों का फूटा गुस्सा, मानदेय बढ़ाने और सेवा विनियमित करने की मांग

प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, प्रमोद शंखवार, अतुल आक्रोश, प्रशांत तिवारी, सतीश नागर, अम्बुज त्रिपाठी, अरुण यादव, अवनीश वर्मा, सरवर अली, नसरेन्द्र यादव, अरशद अली, आशीष यादव, कमलेश वर्मा, अमन तिवारी, इंतखाब आलम और धर्मेंद्र कुमार पुनिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )