UP: अमेठी में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

अमेठी: अमेठी में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बदहाल विद्युत व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय से तहसील परिसर तक जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (SDM) पंकज मिश्र को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल ने किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, न्याय पंचायत पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read: ‘जल्द अमीर बनने की चाह में छात्र बने लुटेरे…’, चन्दौली पुलिस का बड़ा खुलासा, 4 गिरफ्तार

आशीष शुक्ल ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती किसानों, छात्रों, दुकानदारों और आम जनता के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बिजली संकट के कारण सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं, व्यापार पर असर पड़ रहा है और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

उन्होंने प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द अघोषित कटौती बंद नहीं हुई और बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।

Also Read: पाँच बेटों के होते हुए भी बेसहारा हुई बुजुर्ग मां…UP का ये मामला आपको रुला देगा

प्रदर्शन के दौरान राजीव लोचन, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, पवन दुबे, प्रदीप सिंह, डॉ. देवमणि तिवारी, राकेश मौर्य, लाल माधव सिंह, अब्दुल वाहिद, सुभाष सिंह, महावीर कोरी, ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल, पंकज पांडे और मुन्ना सिंह त्रिसुंडी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)