UP: मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्ती

गोण्डा: विकासखण्ड झंझरी के ग्राम दुल्लापुर खालसा में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से पूर्ण एवं शेष कार्यों की जानकारी ली

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय का निर्माण शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने तथा तकनीकी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है।

Also Read: UP बीजेपी ने जारी की क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों की सूची, राम प्रताप सिंह चौहान को पश्चिमी यूपी की कमान, देखें पूरी लिस्ट

इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक बेहतर एवं आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण में लापरवाही, मानकों की अनदेखी अथवा अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यदायी संस्था को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान बीएसए अमित कुमार सिंह, डीसी निर्माण विद्या भूषण सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)