UP: पटाखा फैक्ट्री के पास हुआ विस्फोट, दो बच्चे झुलसे, दोनों बच्चों की हालत नाजुक

UP: बिजनौर जनपद के थाना शेरकोट के गाँव वाजिदपुर में स्थित दिया फायर वर्क्स आतिशबाजी की फैक्ट्री जहाँ पर बीते शाम दो सगे भाई रोहन व रोहित जंगल से पशुओ के लिए चारा लेकर घर की और आ रहे थे कि, इसी बीच फैक्ट्री के कुछ दूरी पर सड़क किनारे बंद पड़े बट्टे के पास आतिश बाजी का मिक्स मैटेरियल का ढेर पड़ा था,अचानक बारूद में तेज़ धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ. इसी बीच दोनों सगे भाई बारूद की जद में आ गए.

ब्लास्ट के बाद बारूद में लगी आग से दोनों बालक बुरी तरह झुलस गए. जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा से दोनों भाइयों की हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है. इधर हादसे के बाद पीड़ित माँ और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

ALSO READ: Ghazipur: नंदगंज पुलिस का बड़ा एक्शन! कार से तस्करी कर ले जाई जा रही 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

जिलाधिकारी जसजीत कौर व एसपी का कहना है कि अभी हाल ही में पटाखा फेक्ट्री को सील किया गया था जिसमे फेक्ट्री की छमता से अधिक बारूद मिला था हो सकता है, संभवत फेक्ट्री मालिक ने डर की वजह से आतिश बाजी का मेटीरियल बंद पड़े भट्टे में सड़क किनारे फेंक दिया जिसमें विस्फोट के साथ आग लग गई. जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है जांच कर फैक्ट्री पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी. विस्फोट इतना भयंकर था जिसकी आवाज 5 किलोमीटर तक सुनाई दी.

बाइट-जसजीत कौर जिलाधिकारी बिजनौर

बाइट- अमित किशोर श्रीवास्तव एसपी पूर्वी बिजनौर

बाइट-सविता, पीड़ित की माँ

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)