UP: घर पर परिजन कर रहे थे इंतजार… तभी आई मौत की खबर, ट्रेन की चपेट में आने से मेडिकल एजेंसी संचालक की दर्दनाक मौत

UP: जौनपुर में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं, जिस शख्स के घर लौटने का परिजन इंतजार कर रहे थे, उसी के मौत की खबर घर पहुंच गई, ट्रेन की चपेट में आने से मेडिकल एजेंसी संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। वहीं खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां अपनों का हाल देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मामला जौनपुर के खेतासराय का है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से मेडिकल एजेंसी संचालक की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि परिजन घर पर उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे और खाने के लिए राह देख रहे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद परिवार को उनकी मौत की सूचना मिली। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

Also Read: अमेठी के अंकित हत्याकांड में नया मोड़, शव रखकर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, पुलिस ने 38 लोगों को किया चिन्हित

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।उधर, मौत की खबर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मंजर देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। फिलहाल ट्रेन की चपेट में आने से हुई इस दर्दनाक मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

एक तरफ घर में बेटे के लौटने का इंतजार था, तो दूसरी तरफ कुछ ही देर में उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)