सीतापुर: डीएम का औचक निरीक्षण, इंटरलॉकिंग उखड़वाकर परखी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, अधिकारियों को दी चेतावनी

सीतापुर: जिलाधिकारी राजागणपति आर ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में उपवन योजना के अंतर्गत बिजवार में निर्माणाधीन पार्क व वार्ड-09 लोनियनपुरवा पूर्वी (लक्ष्मनपुर) में तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानको के अनुरूप और तय समयसीमा में पूरे किए जाएं.

जिलाधिकारी का सख्त निर्देश 

बिजवार स्थित निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण की प्रत्येक प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए.

Also Read: UP: ‘पट्टा मिला, लेकिन कब्जा नहीं…’, दलित पट्टाधारकों का फूटा गुस्सा, डीएम से लगाई न्याय की गुहार

डीएम ने निर्माणकार्य को लेकर दिए निर्देश

इसके बाद डीएम वार्ड संख्या-09 लोनियनपुरवा पूर्वी (लक्ष्मनपुर) पहुंचे, जहां उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि केवल मानक एवं गुणवत्तायुक्त सामग्री का ही उपयोग किया जाए, ताकि निर्माण कार्य टिकाऊ और जनहित के अनुरूप हो.

डीएम ने की इंटरलॉकिंग गुणवत्ता की जांच

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इंटरलॉकिंग को स्वयं उखड़वाकर उसकी गुणवत्ता की जांच की. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और प्रत्येक कार्य गुणवत्ता मानको के अनुसार पूरा कराया जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी विकास कार्य पूर्ण हों, जिससे आम जनता को उनका लाभ शीघ्र मिल सके.

Also Read: उत्तर प्रदेश : फर्जी आधार, फर्जी सिम और ऑनलाइन ठगी: मथुरा में साइबर गैंग का बड़ा खुलासा, 12 आरोपी गिरफ्तार

गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं: डीएम

डीएम के औचक निरीक्षण से संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्था में सक्रियता बढ़ गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)