UP: अयोध्या में पुलिस वैन का दर्दनाक एक्सीडेंट, एक पुलिसकर्मी की मौत

UP: अयोध्या में हुए एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में देर रात एक पुलिस की कार का बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया।

घटना से जुड़ी जानकारी

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में कुछ पुलिसकर्मी देर रात गश्त पर निकले थे। पुलिसकर्मियों की गाड़ी का अचानक से एक्सीडेंट हो गया, हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई वहीं दूसरा पुलिसकर्मी  बुरी तरह घायल हो गया। बता दें कि इस सड़क हादसे में उपनिरीक्षक, आकाश यादव (28) की मौत हो गई है और पुलिस कांस्टेबल, प्रदीप कुमार (27) बेहद गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Also Read : पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

हादसा कैसे हुआ?

देर रात पुलिसकर्मी गश्त पर निकले थे। उनका हादसा रायबरेली मार्ग पर स्थित नऊवा कुएँ के पास हुआ। दरअसल उनकी पुलिस वैन गश्त के दौरान सड़क पर लगी हुई गिट्टी से लदे हुए ट्रेलर से भिड़ गई। तेज टक्कर लगने की वजह से पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों एवं पुलिसकर्मियों ने गाड़ी में फँसे हुए दोनों पुलिस वालों को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उपनिरीक्षक, आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है और अभी उनका इलाज चल रहा है।

घटनास्थल पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी 

बता दें कि मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और गिट्टी से लदे हुए ट्रेलर को भी कब्जे में ले लिया।

Also Read: ICU के बेड पर दुल्हन की शादी! परीक्षा देकर लौट रही दुल्हन का एक्सीडेंट, ICU में बेड पर हुई जयमाला और सिंदूरदान

मामले की जांच जारी

वहीं हादसे की जांच अभी जारी है। पुलिस इससे जुड़ी हुई अन्य जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। वहीं इस हादसे को लेकर पुलिस विभाग में दुख की लहर है।

INPUT- Rhea Kaushik

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)