UP: अमेठी जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने देर रात कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।पुलिस कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सर्विलांस प्रभारी बृजेश सिंह को मुंशीगंज थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मुंशीगंज थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी को अमेठी कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमेठी कोतवाली के प्रभारी श्रीराम पांडेय को अपराध शाखा भेजा गया है।
इसी क्रम में बाजार शुकुल थाना प्रभारी रहे विवेक वर्मा को पुलिस लाइन में अंगुल छाप विभाग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, गैर जनपद से आए गजेंद्र सिंह को बाजार शुकुल थाने की कमान सौंपी गई है।इसके अलावा स्वाट प्रभारी अनूप सिंह को सर्विलांस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Also Read:UP: खुद को जगन्नाथ बताकर करा दिया जमीन का बैनामा, फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार
नवनियुक्त थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, गश्त बढ़ाने और आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की अपेक्षा की गई है।पुलिस प्रशासन के इस बदलाव के बाद जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता और बढ़ने की उम्मीद है।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.



















































