UP: मीरगंज में महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार

UP: बरेली मिशन शक्ति अभियान के तहत मीरगंज थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने और अभद्र टिप्पणियां करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को महिला उपनिरीक्षक रेनू रानी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम सिंधौली में जीपीएस इंटर कॉलेज के पास एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दोपहर करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: UP: दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपियों पर शिकंजा, घर पर चस्पा हुआ कुर्की नोटिस

पूछताछ में आरोपी की पहचान संतोष कुमार पुत्र गणेश यादव (28) निवासी बेली रोड ब्रह्मस्थानी, बीबी कॉलेज, पटना, बिहार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वह वर्तमान में आईटीआई कॉलेज के पास ग्राम सिंधौली में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की अभद्र टिप्पणियों से वहां से गुजरने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना मीरगंज में मु.अ.सं. 488/26, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)