UP: 2031 महायोजना से बदलेगी रायबरेली शहर की सूरत, डलमऊ रोड और मुंशीगंज की चमकेगी किस्मत

UP: रायबरेली में शहर के बढ़ते दायरे और जमीनों की बढ़ती मांग के बीच रायबरेली के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। रायबरेली विकास प्राधिकरण शहर को एक नया और आधुनिक रूप देने के लिए मैदान में उतर चुका है। महायोजना 2031 के तहत प्राधिकरण ने एक ऐसी हाई-टेक और वर्ल्ड क्लास टाउनशिप की पटकथा लिखी है, जो पूरे जिले के विकास को बुलेट ट्रेन की रफ्तार देगी।

पढ़िए पूरी जानकारी

​इस महाप्लान का सीधा असर डलमऊ रोड और मुंशीगंज बाईपास पर देखने को मिलेगा, जिनकी पूरी सूरत ही बदलने वाली है। ​20 से 50 एकड़ में बसेगा ‘सपनों का शहर’, सुविधाएं ऐसी कि आंखें फटी रह जाएं। प्राधिकरण किसी एक जगह पर करीब 20 से 50 एकड़ का बड़ा भूखंड अधिग्रहित करने की जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। लेकिन ध्यान रहे, यह सिर्फ प्लॉट काटकर बेचने का पुराना खेल नहीं होगा। HIG, MIG से लेकर LIG वर्ग के लिए 1, 2 और 3 BSK के चमचमाते और आधुनिक सुविधाओं से लैस फ्लैट्स बनाए जाएंगे। इस नई टाउनशिप में चौड़ी सड़कें, मॉडर्न ड्रेनेज सिस्टम, हरे-भरे पार्क, खुले पार्क एरिया और एक आलीशान कम्युनिटी सेंटर (सामुदायिक केंद्र) का शानदार कॉम्बो मिलेगा। ​त्रिपुला से मामा चौराहे तक बनेगा ‘बाजार स्ट्रीट’, करीब 2 लाख लोगों की खुलेगी लॉटरी।

ALSO READ: उत्तर प्रदेश : ईसन नदी पुल पर धंसी सड़क बनी खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की उठाई मांग

प्रशासन केवल टाउनशिप तक ही नहीं रुकने वाला है! लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर त्रिपुला से मामा चौराहे तक के क्षेत्र को एक भव्य और आधुनिक ‘बाजार स्ट्रीट’ के रूप में तब्दील करने की रणनीति है। हालांकि, जमीन की पहचान अभी पूरी नहीं हो पाई है, जिससे यह प्लान अभी पाइपलाइन में है। ​इसके साथ ही, प्राधिकरण ने उन कॉलोनियों पर भी कसना शुरू कर दिया है जो बिना मंजूर लेआउट के बन रही हैं। RDA ने साफ हिदायत दी है कि लोग तुरंत अपना मैप पास करवाएं, ताकि कल को सड़क, ड्रेनेज या पार्क जैसी जगह पर कोई बाधा न आए।

​’बजट आते ही शुरू होगा काम’

​डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि महायोजना 2031 का पूरा खाका तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। जैसे ही बजट की हरी झंडी मिलती है, टाउनशिप बसाने की प्रक्रिया में तेजी आ जाएगी। इस ड्रीम प्रोजेक्ट से जिले के करीब दो लाख नागरिकों को सीधा लाभ और एक शानदार लाइफस्टाइल मिलेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)