UP: सुल्तानपुर में पुलिस का शिकंजा, नहर पुलिया के पास तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

UP: सुल्तानपुर में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुड़वार पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नहर पुलिया के पास संदिग्ध युवक पकड़ा गया

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कुड़वार पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान 19 अगस्त की रात करीब 11:50 बजे बहमरपुर नहर पुलिया के पास पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर उसकी तलाशी ली।

Also Read: UP: हाथरस में इंसानियत शर्मशार, बाइक सवार दूधिया ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, घायल मजदूर अंधेरे में पड़ा रहा रोड किनारे

तलाशी में तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

तलाशी के दौरान युवक के पास से .315 बोर का एक देशी तमंचा और इसी बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुफियान पुत्र अली शेर, निवासी ग्राम ककरहवा मजरे कोटिया, थाना कुड़वार, सुलतानपुर, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई।

आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना कुड़वार में मुकदमा अपराध संख्या 243/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Also Read: UP: रायबरेली में आरपी यादव की हुंकार से गरमाई सियासत, ‘समय बदलेगा’ के बयान पर चर्चा तेज

गिरफ्तारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल प्रशांत देओल, अजीम अहमद, सौरभ गिल और अरविन्द यादव शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)