UP: जंतर-मंतर पर छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सांसद आदित्य यादव का केंद्र पर हमला, बोले- संसद में जवाब देने से क्यों बच रहे गृहमंत्री

इटावा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बदायूं सांसद आदित्य यादव ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और केंद्र सरकार की कार्यशैली को लेकर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और कथित गोली चलाने के आदेश को लेकर सरकार को देश के सामने जवाब देना चाहिए।

आदित्य यादव ने सवाल उठाया कि छात्रों पर कार्रवाई का आदेश किसने दिया? उन्होंने कहा कि जो देश के गृहमंत्री स्वयं को राजनीति का चाणक्य कहते हैं, वह संसद में इस मुद्दे पर जवाब देने से क्यों बच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के सवालों से घबराई हुई है। कार्यक्रम में विपक्षी दलों की एकजुटता भी देखने को मिली।

Also Read: UP: मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से बार-बार दुष्कर्म, गर्भवती हुई पीड़िता, तीन आरोपी गिरफ्तार

सांसद ने राम मंदिर के मुद्दे को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दशकों से राम मंदिर के नाम पर राजनीति करती आई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर दान दिया, लेकिन मंदिर में हुई बड़ी चोरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

आदित्य यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने भगवान राम के नाम पर दशकों तक वोट की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि अब जनता सरकार से सवाल पूछ रही है और सरकार को उन सवालों का जवाब देना चाहिए। अंत में उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि “राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले देश के गृहमंत्री डरे हुए हैं, इसलिए संसद में जवाब देने से बच रहे हैं।”

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)