UP: चार माह से लापता युवती का नहीं मिला सुराग, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप- SSP से लगाई न्याय की गुहार

इटावा: जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव परसौआ से करीब चार माह पूर्व लापता हुई युवती का अब तक कोई सुराग न मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने मंगलवार को इटावा कचहरी परिसर पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।

परिजनों का आरोप है कि युवती के लापता होने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश और बरामदगी की मांग की थी, लेकिन चार माह बीत जाने के बावजूद युवती का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराकर युवती को जल्द बरामद कराने की मांग की।

ALSO READ: UP: मुजफ्फरनगर में विवाहिता हत्याकांड में बड़ा फैसला, दोषी पति को फांसी, एक लाख रुपये जुर्माना भी

परिजनों का कहना है कि लंबे समय से बेटी का पता नहीं चलने के कारण परिवार बेहद परेशान है और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। इसी उम्मीद में परिवार ने अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के दरवाजे पर दस्तक दी है।

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र के बाद परिजनों को कार्रवाई और युवती की बरामदगी की उम्मीद जगी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)