UP: लिव-इन के दबाव से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश, महिला की हत्या, बच्ची पर भी जानलेवा हमला

UP: बिजनौर जनपद के थाना नूरपुर क्षेत्र के ग्राम आलमपुर एडवा के जंगल में 23/9/ 2026 को ईख के खेत के किनारे एक महिला का शव व पास में एक बच्ची रोती हुई मिली। पुलिस द्वारा शव व बच्ची की शिनाख्त के प्रयास किए और सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से अनिल कुमार पुत्र स्व. चरण सिंह निवासी ग्राम नवलपुर बैराज, थाना कोतवाली शहर, बिजनौर द्वारा मृतका की पहचान अपनी पत्नी ऊषा व बच्ची की पहचान अपनी पुत्री के रूप में की गई।

अनिल कुमार की तहरीर पर थाना नूरपुर पर आरोपी नीरज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। आज आरोपी नीरज कुमार पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम बीलना, थाना नौगावां सादात, जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त नीरज ने बताया कि मृतका ऊषा उसके सगे ताऊ की पुत्री थी। करीब 6 माह पूर्व पारिवारिक कार्यक्रम के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई, जो बाद में नजदीकियों व आपसी संबंधों में बदल गई। ऊषा के अपने पति से पारिवारिक मतभेद चल रहे थे वह ग्राम स्याऊ में किराये पर रह रही थी। ऊषा द्वारा अभियुक्त पर लिव-इन में रहने का दबाव बनाए जाने से अभियुक्त उससे छुटकारा पाना चाहता था। इसी उद्देश्य से अभियुक्त ने नियोजित तरीके से रात्रि में ऊषा व उसके दोनो बच्चो को हरिद्वार ऋषिकेश ले गया उसके बाद नूरपुर स्थित होटल में ठहराया और 22/09/2026 की रात्रि ऊषा, उसकी तीन वर्षीय पुत्री व डेढ वर्षीय पुत्र को पिकअप वाहन से ग्राम आलमपुर एडवा के जंगल की ओर ले गया।

बता दें ईख के खेत के पास वाहन को रोककर ऊषा का गला दबाकर हत्या कर उसके ही दुपट्टे से गले में गांठ लगा दी। बच्ची के रोने पर अभियुक्त ने उसकी भी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया और मृत समझकर दोनों को ईख के खेत के किनारे डाल दिया। पहचान छिपाने के उद्देश्य से अभियुक्त ने ऊषा के शव पर कम्बल डालकर आग लगा दी और डेढ़ वर्षीय महिला के पुत्र को लेकर मौके से फरार हो गया था।आज पुलिस में सनसनी वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और इसके कब्जे से पिकअप गाड़ी मोबाइल फोन, दूध की बोतल बरामद की है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)