गोण्डा: खरगूपुर थाना पुलिस ने मोटर पंप चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो पानी के मोटर पंप बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवराज पुत्र गुरुबचन, निवासी ग्राम देवरिया कला, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, देवरिया कला निवासी दिनेश कुमार शुक्ला ने 5 अगस्त 2026 को थाना खरगूपुर में तहरीर देकर बताया था कि 30 जुलाई की रात उनके निर्माणाधीन प्लाट से एक बिजली का मोटर और वहां रखा एक पुराना मोटर अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
Also Read: UP: चाय की चुस्की पर महंगाई की मार! रायबरेली में चीनी के भाव में 33% उछाल
जांच के दौरान खरगूपुर पुलिस ने 18 अगस्त को शिवराज को भवनियापुर से पहले नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो मोटर पंप बरामद किए गए। मामले में पुलिस ने मुकदमे में धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय गोण्डा के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रदीप मिश्रा, हेड कांस्टेबल राहुल मिश्रा और कांस्टेबल सत्यजीत मौर्या शामिल रहे।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)














