आजमगढ़: साइबर क्राइम पुलिस ने 6.75 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, JBL WAVE BEAM 2 ईयरबड और 4,020 नकद बरामद किए हैं।
डेढ़ महीने में खाते से उड़ाए 6.75 लाख
पुलिस के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया निवासी सुफियान अंसारी का मोबाइल फोन गुम हो गया था। इसके बाद 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2025 के बीच उनके बैंक खाते से अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल ₹6,75,476 निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
Also Read: UP: कंप्यूटर सेंटर जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, युवक पर मुकदमा
तकनीकी जांच में सामने आया आरोपी का नाम
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर झारखंड के गोड्डा निवासी 21 वर्षीय मो. अफराज अहमद को चिन्हित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे थाना परिसर से करीब 10:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।
चोरी के मोबाइल से तैयार करते थे UPI
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल फोन चोरी करता था। चोरी किए गए फोन में लगी सिम से जुड़े बैंक खातों का इस्तेमाल कर UPI के जरिए ज्वेलरी शॉप, मॉल और अन्य दुकानों पर खरीदारी व लेनदेन किए जाते थे। बाद में दुकानदारों के जरिए रकम नकद में हासिल कर आरोपी और उसके साथी आपस में बांट लेते थे।
Also Read: UP: भाई की शादी में गई महिला 10 साल की बेटी संग गायब, रिश्तेदार पर लगा गंभीर आरोप
आरोपी पर BNS और IT एक्ट की धाराएं
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की भी बढ़ोतरी की है। आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ में धारा 318(4), 317(2) BNS तथा 66C/66D आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।



















































