UP: जौनपुर में शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कार्यकर्ता

जौनपुर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को जौनपुर कलेक्ट्रेट में विभिन्न भीम संगठनों के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार व शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

Also Read: बलिया: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस से झड़प, छात्र नेता हिरासत में

धरने में शामिल वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के हालिया बयान से समाज के एक बड़े वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री को अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक विरोध-प्रदर्शन चलता रहा, जिससे वहां गहमागहमी का माहौल बना रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)