https://breakingtube.com/wp-content/uploads/2026/09/728x90-ODOP-UPITS-scaled.jpg
Home UP News UP: मुगलसराय में दुकानदारों को राहत, 4 फीट पीछे नहीं हटेंगी दुकानें,...

UP: मुगलसराय में दुकानदारों को राहत, 4 फीट पीछे नहीं हटेंगी दुकानें, नगर पालिका ने किया स्पष्ट

चंदौली: मुगलसराय में शुक्रवार को जीटी रोड पर नाली निर्माण के नाम पर दुकानों को चार फीट पीछे हटाने के लिए नगर पालिका की ओर से कराए गए अनाउंसमेंट को लेकर व्यापारियों में फैली चिंता और आक्रोश के बीच राहत भरी खबर सामने आई। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने स्पष्ट किया कि दुकानों को चार फीट पीछे हटाकर नाली निर्माण कराने की न तो कोई योजना है और न ही इस संबंध में कोई प्रस्ताव पारित हुआ है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वर्तमान में दुकानें जिस स्थिति में हैं, वे यथावत रहेंगी।

मामले को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री चंदेश्वर जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की। व्यापारियों ने बताया कि पिछले दो अक्टूबर को ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर नाली निर्माण के नाम पर दुकानों को चार फीट पीछे हटाने का अनाउंसमेंट कराया गया था। इससे दुकानदारों में असमंजस और भय का माहौल बन गया था। व्यापारियों ने प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

Advertisement

Also Read: ‘शादी से पहले शारीरिक संबंध किसी के चरित्र पर दाग नहीं..’, बोला सुप्रीम कोर्ट

वार्ता के दौरान अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि कुछ लोगों की ओर से बार-बार शिकायत किए जाने के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। नगर पालिका की ओर से चार फीट पीछे हटाकर नाली बनाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जल निकासी की आवश्यकता होने पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मुख्य नाले से नगर पालिका की नाली और व्यापारियों के शौचालयों के कनेक्शन जोड़ने की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने व्यापारियों से किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करने की अपील की।

Also Read: UP: लखनऊ में गोमती का बढ़ा जलस्तर, इकाना-प्लासियो मार्ग पर भरा पानी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री चंदेश्वर जायसवाल ने कहा कि अनाउंसमेंट की जानकारी मिलने के बाद व्यापारी परेशान थे। इस पर नगर पालिका पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की गई। ईओ ने स्पष्ट कर दिया है कि दुकानों को चार फीट पीछे हटाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी निर्माण कार्य के लिए नियमानुसार बोर्ड से प्रस्ताव पारित कराने और बजट स्वीकृत होने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। चंदेश्वर जायसवाल ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)