UP: मथुरा नाव हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, एक और शव बरामद, मौतों का आंकड़ा 14 पार

UP: मथुरा (Mathura) के वृंदावन (Vrindavan) में यमुना नदी में मोटर बोट पलटने की दर्दनाक घटना के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। शुक्रवार को हुए इस हादसे में एक महिला का शव मिलने के बाद यह आंकड़ा सामने आया। वहीं राहत एवं बचाव दल लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

नदी में मिला दो और शव

रविवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो और शव नदी की सतह पर तैरते हुए बरामद किए गए। इनकी पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी डिंकी और ऋषभ शर्मा के रूप में हुई है। डिंकी बीए फाइनल ईयर की छात्रा थीं, जबकि ऋषभ ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी। इससे पहले शनिवार को मानिक टंडन का शव देवरहा बाबा घाट के पास मिला था। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शवों की पुष्टि की।

Also Read: वृंदावन के यमुना घाट पर स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा, कई लापता, तलाश जारी

व्यापक स्तर पर चल रहा सर्च अभियान

हादसे के तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के करीब 250 जवान सर्च अभियान में लगे हुए हैं। टीमों ने यमुना नदी में लगभग 20 किलोमीटर के दायरे को खंगालना शुरू किया है ताकि किसी भी लापता व्यक्ति का सुराग मिल सके।

अब भी दो लोग लापता, तलाश जारी

प्रशासन के अनुसार अब तक 22 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 2 लोग अभी भी लापता हैं। उनकी खोज के लिए गोताखोरों के साथ-साथ नावों और जालों की मदद ली जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि जब तक सभी लापता श्रद्धालु नहीं मिल जाते, बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)