UP: बलिया में स्कूली बसों पर चला RTO का डंडा, नियमों की अनदेखी पर 15 बसों का चालान, 2 बसें सीज

UP: बलिया जिले में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त एक्शन मोड में नजर आ रहा है। गुरुवार को विभाग की टीम ने बैरिया रोड पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की पड़ताल की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 15 स्कूली बसों का चालान काटा गया, जबकि दो बसों को सीज कर थाने में खड़ा करवा दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्कूल संचालको और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

यह कार्रवाई संभागीय परिवहन अधिकारी आजमगढ़ सुनील दत्त के पर्यवेक्षण में की गई। सड़क पर एआरटीओ अरुण कुमार राय और यात्री कर अधिकारी अरविंद कुमार राय ने मोर्चा संभाला। टीम ने बैरिया रोड से गुजरने वाली हर एक स्कूली बस के कागजात, फिटनेस, सुरक्षा उपकरण और मानक जांचे। मानक पूरे न होने और ट्रैफिक नियमों के अनदेखी पर 15 बसों पर जुर्माना लगाया गया।

ALSO READ: UP: मुरादाबाद में रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन सतर्क

गंभीर खामियां पाए जाने पर दो स्कूली बसों को तुरंत जप्त कर स्थानीय थाने में बंद कराया गया। टैक्स, बीमा, परमिट और बच्चों की सुरक्षा के जरूरी उपकरणों की हड़ताल हुई। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि स्कूली बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह शासन के तहत मानकों के अनुसार ही वाहनों का संचालन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)