UP: अम्बेहटी मार्ग पर बिछाया जाल और धरा गया तस्कर, जानिए कैसे 60 लाख की स्मैक लेकर घूम रहा था आरोपी

सहारनपुर: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत नकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 270 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर नकुड़ पुलिस ने ग्राम अम्बेहटी जाने वाले रास्ते पर ट्यूबवैल के पास चेकिंग की। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले महबूब उर्फ धोला पुत्र अब्बास निवासी ग्राम टिडौली, थाना नकुड़, सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया।

Also Read: UP: आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल, गोवंश वध में प्रयुक्त चापड़-चाकू और तमंचा बरामद

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 270 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना नकुड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था।

पुलिस अब आरोपी के नशे के कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंच बनाई जा सके।पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है और उसके खिलाफ नकुड़ थाने में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)