UP: जौनपुर में सपा ने मनाई ‘छोटे लोहिया’ पं. जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती, 2027 के लिए लिया बड़ा संकल्प

UP: जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में बुधवार को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद पं. जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पं. जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा गोष्ठी आयोजित कर उनके विचारों को याद किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि पं. जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक और सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार थे। उन्होंने गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाजवादियों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Also Read: UP: लखनऊ में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, अमेठी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए रवाना

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने तथा वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। गोष्ठी को पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, मोहम्मद अरशद खान, डॉ. अवधनाथ पाल, हिसामुद्दीन शाह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। अंत में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामलाल पाल के परिजन समेत अन्य दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )