UP: वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में तांत्रिक बाबा अनीश उपाध्याय की हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गरीबी और बीमारी को ‘ऊपरी साया’ बताने की बात से नाराज होकर हत्या की साजिश रची थी। मामले में पुलिस ने गैस सिलेंडर, लकड़ी का स्टूल, लोहे की रॉड और म्यूजिक सिस्टम बरामद किया है।
पूजा के बहाने बुलाकर हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अनीश उपाध्याय को पूजा-पाठ कराने के बहाने मंडुआडीह स्थित किराये के मकान में बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद उन पर गैस सिलेंडर, स्टूल और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के दौरान कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक चलाया गया, ताकि तांत्रिक की चीख-पुकार बाहर तक न पहुंच सके।
Also Read: कुकर के ढक्कन से पत्नी की हत्या, फिर बाथटब में डालकर हादसा दिखाने की कोशिश पति गिरफ्तार
खून के निशान मिटाने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपियों ने कमरे की दीवार और फर्श पर लगे खून के निशान साफ किए। बदबू दबाने के लिए रूम फ्रेशनर और बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद शव को झाड़ियों में ले जाकर फेंक दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान को बरामद कर लिया है।
13 अगस्त को जताई थी हत्या की आशंका
अनीश उपाध्याय की गुमशुदगी की रिपोर्ट 9 जुलाई को दर्ज कराई गई थी। जांच आगे बढ़ने पर 13 अगस्त को उनकी पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की और वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंची।
Also Read: UP: नाबालिग से कथित अप्राकृतिक कृत्य का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्ता
छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस ने सोनू, विशाल, विकास कुमार गौड़, साहिल गौड़, अभिषेक उर्फ रोहित कश्यप और मोहित कश्यप को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


















































