UP: मिर्जापुर में ट्यूबवेल के कमरे में सो रहे दंपति पर गिरी दीवार, पत्नी की दर्दनाक मौत, पति गंभीर घायल

UP: मिर्जापुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक जिला व शहर है। यह गंगा नदी के तट पर विंध्याचल पर्वत श्रृंखला के पास बसा है। ये शहर माँ विंध्यवासिनी मंदिर, पीतल के बर्तन और कालीन उद्योग के लिए बहुत देश भर में जाना जाता है।

हादसे से जुड़ी जानकारी

जिले के मड़िहान तहसील क्षेत्र के बभनी थपनवा गांव में रात के सन्नाटे के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे में सो रहे दंपति के ऊपर अचानक दीवार गिर गई। मलबे में दबने से केवली उर्फ कबूतरी (60) पत्नी हीरा आदिवासी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति हीरा आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि केवली अपने पति हीरा के साथ खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे में रात में सो रही थीं।

ALSO READ: UP: चंदौली में 38 लाख से बनेगा भव्य छठ घाट, सात साल पुरानी मांग हुई पूरी

दिनभर के काम के बाद दोनों को शायद इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि जिस छत और दीवार के सहारे वे रात गुजार रहे हैं, वही उनके लिए काल बन जाएगी। रात में अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी और दोनों उसके मलबे में दब गए।

हादसा रात में होने के कारण तत्काल किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सुबह जब राहगीर उधर से गुजरे तो उनकी नजर क्षतिग्रस्त दीवार और मलबे पर पड़ी। नजदीक पहुंचने पर हादसे का पता चला तो लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में घटना की सूचना परिजनों और आसपास के लोगों को दी गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)