UP: फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम दुबेपुर निवासी 25 वर्षीय राधा देवी पत्नी योगेंद्र कुमार की प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर परिजन राधा देवी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बकेवर लेकर पहुंचे थे। बताया गया कि प्रसव के बाद महिला को अचानक अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया, जिससे उसकी हालत लगातार गंभीर होती चली गई।
ALSO READ: Muzaffarnagar: जिन शिक्षकों ने बदली बच्चों की राह, शिक्षक दिवस पर ऐसे हुआ सम्मान
महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जहानाबाद स्थित एक निजी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगे उपचार के लिए अन्यत्र ले जाने की सलाह दी।
ALSO READ: Mirzapur: अपहरण कर जबरन जमीन का बैनामा कराने का आरोप, सपा नेता अवनीश मिश्रा गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि परिजन महिला को लेकर अस्पताल से आगे जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी हालत और अधिक बिगड़ गई। अस्पताल से कुछ ही दूरी पर राधा देवी ने दम तोड़ दिया।
युवती की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। प्रसव के बाद हुए अत्यधिक रक्तस्राव को महिला की मौत का कारण बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।


















































