UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

UP: मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) सोमवार को बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र के आलमपुर गौरी में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों को जमीन के स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। सरकार का उद्देश्य वर्षों से अधिकारों से वंचित इन परिवारों को स्थायी पहचान और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। इस अवसर पर 50 पूर्व सैनिकों और अन्य पात्र पट्टाधारकों को भी लाभान्वित किया जाएगा।

विकास योजनाओं से जुड़ेंगे हजारों लाभार्थी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सहायता प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चयनित लोगों को आवंटन पत्र और आर्थिक सहायता के चेक सौंपे जाएंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार, आवास और स्वरोजगार से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Also Read: UP: छात्राओं को CM Yogi की सौगात, स्कूटी वितरण की तैयारियां तेज, अफसरों को निर्देश जारी

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

बिजनौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री महिलाओं द्वारा संचालित ‘विदुर प्रेरणा कैफे’ का उद्घाटन भी करेंगे। यह कैफे कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं के सहयोग से संचालित होगा। सरकार का मानना है कि ऐसे प्रयास महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएंगे।

पहले भी कई परिवारों को मिला है भूमि अधिकार

उत्तर प्रदेश सरकार इससे पहले भी विस्थापित और वंचित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई कदम उठा चुकी है। हाल ही में लखीमपुर खीरी में बांग्लादेश से आए 331 परिवारों को भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र दिए गए थे। वहीं, नदियों के कटान से प्रभावित और थारू समुदाय के हजारों परिवारों को भी भूमि अधिकार उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा बहराइच में पुनर्वास योजना के तहत प्रभावित परिवारों को करोड़ों रुपये की आर्थिक सहायता, आवास और अन्य सुविधाएं प्रदान की गई थीं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं