गोण्डा: बालपुर चौकी क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सोहन लाल की बुधवार को एलटी लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि सोहन लाल बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे ठेकेदार के साथ काम करने मैजापुर गए थे। कटरा फीडर क्षेत्र में एलटी लाइन पर काम के दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Also Read: बेतियाहाता पर ‘एक नई आशा’ का सेवा कार्य, SP निमिष पाटिल ने सराहा प्याऊ पहल.
सोहन लाल के दो बेटे सत्यम (10) और शिवम (8) हैं। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बालपुर चौकी प्रभारी रोहित रणबीर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )














