UP: अमेठी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत, पुलिस जांच तेज

UP: अमेठी में हत्या की बड़ी वारदात सामने है, जहां दोपहर अज्ञाक्त कारणों से एक युवक ने दूसरे युवक को अवैध पिस्टल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

दरअसल, ये पूरा मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव का है। जहां आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दीपक मिश्रा को गांव ही रहने वाले संचिन पांडेय ने पिस्टल दिखाने के लिए बुलाया इस दौरान दीपक के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था।इसी बीच अचानक अवैध पिस्टल से गोली चल गई जो सीधे दीपक मिश्रा के सीने में लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Also Read: बरेली में शादी समारोह में बवाल, मामूली झगड़ा बना खूनी, दो सगे भाई घायल

गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन और साथ मे मौजूद युवक सुल्तानपुर जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के दौरान मृतक के साथ मौजूद युवक ने बताया कि बताया कि संचिन पांडेय ने मृतक दीपक मिश्रा को पिस्टल दिखाने के लिए बुलाया इसी दौरान अचानक गोली चल गई जो सीधे दीपक के सीने में लगी।

पूरे मामले पर एसपी सरवणन टी ने कहा कि तीनो आपस मे परिचित थे। बलबेन्द्र शुक्ला को हिरासत में ले लिया गया।संचिन की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई है।तीन टीमें सुल्तानपुर में लगी है जबकि दो टीम अमेठी में संभावित।ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )