जौनपुर: जौनपुर में सड़क हादसे में कार से कुचलकर साइकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार साइकिल सवार को रौंद कर भाग रहे कार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घर जा रहे साइकिल सवार की घर के पास हाईवे रोड पर ही मौके पर दर्दनाक मौत होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने लखनऊ-वाराणसी हाईवे रोड किया जाम।
आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी कार्रवाई के साथ आर्थिक मदद का आश्वासन के बाद किसी तरह एक घंटे जाम के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। कार में सवार तीन लोग नशे में धुत होना बताया गया है। कार में बीयर की बोतल मिली है। यह घटना जौनपुर के लाइन बाजार थाना के शिवा पार इलाके की घटना है।
ALSO READ: Banda: UPI पर MDR को लेकर व्यापारियों में उबाल, PM के नाम DM को सौंपा ज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव के पास वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार शिवा पार गांव निवासी मिथुन पुत्र संतलाल उम्र 42 वर्ष की मौत हो गयी।मौके पर पहुचे आक्रोशित परिजनों ने वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर एक घंटे तक चक्का जाम कर दिया। जिससे हाईवे पर करीब 3 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार वाहनों की लग गई।
मौके पर अधिकारियों के पहुचने पर परिजनों को समझा बुझाकरमामले को शांत कराया और चक्का जाम खुलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Also Read: UP: बच्चों के बीच पहुंचे मुरादाबाद DM, कविता पढ़ाकर परखी पढ़ाई, सुधार के दिए निर्देश
स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवापार गांव निवासी मिथुन कुमार प्रतिदिन की तरह अपना दिहाड़ी मजदूरी का काम करके अपने घर जा रहा था वो जैसे ही घर 100 मीटर की दूरी पर पहुचा और अपने घर के लिए मुड़ रहा था वैसे ही वाराणसी की तरफ से आ रही चार पहिया वाहन ओवर स्पीड में थी और उसको टक्कर मार दी,टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद 70 मीटर दूर जाकर साइकिल सहित जा गिरा।
सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर एक्सीडेंट हो जाने की वजह से मौत हो गयी है। परिवार वाले काफी आक्रोशित और दुखी थे। उनके द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव को रखकर चक्काजाम किया गया। प्रशासन इस दुख की घड़ी में उनके साथ है,हर सम्भव मदद प्रशासन की तरफ से परिवार को दी जाएगी।



















































