बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां दोपहर में अपने घर के बाहर मौजूद उड़द के खेत में काम करने गई एक युवती को अचानक सांप ने काट लिया, युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, परिजनों ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली लेकर पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एंबुलेंस के माध्यम से रेफर किया गया लेकिन जहरीले सांप का जहर चढ़ जाने के चलते युवती की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पूरा मामला सुजौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकी गोढ़ी गांव का है जहां पर राम मनोहर की 16 वर्षीय पुत्री सोनम अपने घर के बाहर स्थित उड़द के खेत में गई हुई थी इसी दौरान काम करते वक्त अचानक एक जहरीले सांप में उसको काट लिया परिजन सोनम को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लेकिन सोनम की हालत बिगड़ती जा रही थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टर के द्वारा के दौरान बताया गया कि सोनम की हालत काफी ज्यादा खराब हो चुकी थी जिसके चलते उसकी मौत हो गई है सोनम की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
विशेषज्ञों के मुताबिक आज के समय में हर अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम की सुविधा उपलब्ध है और समय पर इलाज मिलने से अधिकांश मरीज सुरक्षित बच जाते हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम और खेतों में काम के दौरान सर्पदंश के मामले बढ़ जाते हैं, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या देरी न करें और तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचें।












































