उत्तर प्रदेश : शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

 

मुगलसराय, चंदौली : अलीनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 में रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, ताकि आग आसपास के घरों और अन्य विद्युत उपकरणों तक न फैल सके. स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.

वार्ड नंबर-5 के सभासद संजय प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी. आग लगने के बाद मोहल्ले के लोगों ने काफी प्रयास कर उसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग लगातार बढ़ती जा रही थी. स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.

Also Read: UP: भाई निकला बहन का हत्यारा, गला दबाकर फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अग्निशमन कर्मियों की तत्परता के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया. हालांकि आग लगने से ट्रांसफार्मर को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई.

स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने और क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है