उत्तर प्रदेश : घर से 600 मीटर दूर मिला युवक का शव, लखनऊ जाने के लिए निकला था युवक

अमेठी : अमेठी में सोमवार की सुबह लखनऊ के लिए निकले एक युवक का घर से 600 मीटर दूर आज सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल ये पूरा मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र मिश्रौली लाल का पुरवा का है, जहां गांव का रहने वाला 21 वर्षीय प्रमोद पुत्र जगन पासी सोमवार की सुबह काम की तलाश में लखनऊ जाने के लिए घर से बताकर निकला था. आज सुबह प्रमोद का शव घर से करीब 600 मीटर दूर एक नाले के किनारे मिला. शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Also Read: वैश्विक संकट के बावजूद भारत में LPG आपूर्ति सामान्य, इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया

पुलिस के मुताबिक उसके मुंह से झाग निकल रहा था और मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पायेगा. पूरे मामले पर मुसाफिरखाना सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नैया नाला के पास प्रमोद का शव नया नाला के पास पड़ा है. सूचना के बाद जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)