Thursday, October 8, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Breaking Tube
Advertisement
  • UP News
  • Politics
  • Government
  • Crime
  • International
  • Education
  • Sports
  • Fact Check
Home Crime उत्तर प्रदेश : सहारनपुर में नाजिया इलाही खान के खिलाफ FIR की...
  • Crime
  • Police & Forces
  • UP News

उत्तर प्रदेश : सहारनपुर में नाजिया इलाही खान के खिलाफ FIR की मांग, SSP को सौंपा ज्ञापन

By
Breaking Tube
-
27/06/2026
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    सहारनपुर: जनपद के नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को प्रार्थना पत्र सौंपकर नाज़िया इलाही ख़ान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नाज़िया इलाही ख़ान ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.

    प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि आरोपी द्वारा की गई कथित टिप्पणियां समाज में धार्मिक वैमनस्य फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं. शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया है, जिससे विभिन्न समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है. शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 299, 196 और 353 के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है.

    प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि यदि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है. शिकायतकर्ताओं ने एसएसपी से अनुरोध किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाने को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं और निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य कानून के दायरे में रहकर न्याय की मांग करना और समाज में शांति एवं भाईचारे को बनाए रखना है.

    CII Infrastructure AD
    • TAGS
    • breaking news
    • District News
    • FIR Demand
    • Law and order
    • Legal Action Demand
    • local news
    • Memorandum Submitted
    • Nazia Ilahi Khan
    • Police Administration
    • public protest
    • saharanpur news
    • Saharanpur police
    • SSP Office
    • UTTAR PRADESH NEWS
    • Uttar Pradesh politics
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleउत्तर प्रदेश : रायबरेली में तीन दिन से लापता युवती का कुएं में तैरता मिला शव, बुधवार से थी लापता
      Next articleउत्तर प्रदेश : ट्रेडिंग के नाम पर 1.31 करोड़ की साइबर ठगी, सहारनपुर पुलिस ने दो शातिर जालसाज दबोचे
      Breaking Tube
      Breaking Tube

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      शादी से इनकार या ब्रेकअप का मतलब आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

      UP: लखनऊ में गोमती का कहर! प्लासियो से इकाना तक पानी ही पानी, पॉश इलाके भी जलमग्न

      UP: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन कार्यालय का घेराव

      Search

      2027 का विस चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने की निर्णायक लड़ाई...

      Vijay Mishra
      संतकबीरनगर जिले के मुखलिसपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने...

      संतकबीरनगर में सात सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, PWD ने...

      Hathras: UGC के विरोध में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस...

      Banda: लंबित मांगों को लेकर बांदा में लेखपालों का आंदोलन, 24...

      Gorakhpur में बारिश से बर्बाद महिला से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

      Recent Posts

      • शादी से इनकार या ब्रेकअप का मतलब आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं: सुप्रीम कोर्ट
      • UP: लखनऊ में गोमती का कहर! प्लासियो से इकाना तक पानी ही पानी, पॉश इलाके भी जलमग्न
      • UP: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन कार्यालय का घेराव
      • सहारनपुर में 56 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, हिंडन नदी के पुराने पुल पर पुलिस की कार्रवाई
      • UP: राशन वितरण कर रहीं समूह की महिलाओं को बिना सूचना हटाया, 2022 से नहीं मिला मानदेय
      • UP: सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेसी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन तो टीडी कॉलेज चौराहे पर पुतला दहन
      • मथुरा में युवक के अपहरण से सनसनी, 4 दिन से लापता पति की तलाश में भटक रही पत्नी, CCTV में मारपीट कैद
      • UP: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

      Weather

      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    

      EDITOR PICKS

      शादी से इनकार या ब्रेकअप का मतलब आत्महत्या के लिए उकसाना...

      UP: लखनऊ में गोमती का कहर! प्लासियो से इकाना तक पानी...

      UP: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर में कांग्रेस...

      POPULAR POSTS

      सीएम योगी ने दिया आजम खां को एक और झटका, जौहर...

      मायावती ने काटा टिकट तो माफिया को बढ़ाने आगे आई ओवैसी...

      सरकारी कब्जे से मुक्त होंगे हिंदुओं के मंदिर!, सभी धार्मिक स्थलों...

      POPULAR CATEGORY

      • UP News19526
      • Politics6169
      • Government5500
      • Police & Forces5390
      • Crime5223
      • Entertainment3155
      • Social1813
      • Trending Topic1607
      ABOUT US
      FOLLOW US
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy policy
      • Terms & Condition
      • Affiliate Disclousre
      © All rights reserved