वाराणसी: उदय प्रताप कॉलेज के क्लास रूम में BSC छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस ने लगाई छह टीमें

UP: वाराणसी (Varanasi) के यूपी कॉलेज उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार सुबह एक भयावह वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह (Surya Pratap Singh) को दिनदहाड़े क्लास रूम में गोली मार दी गई। हमलावर मौके पर पिस्टल फेंककर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

छात्र विवाद के चलते चली गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सूर्य प्रताप सिंह गाजीपुर का रहने वाला था और बीएससी का छात्र था। घटना कॉलेज के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय कैंपस में हुई। बताया जा रहा है कि छात्र आपसी विवाद के चलते आमने-सामने आए, जिसके बाद यह गोलीकांड हुआ।

Also Read: होटल में खुद गर्दन रेती, CCTV में लाइव वारदात कैद…यूपी में दर्दनाक मौत का मामला आया सामने, मचा हड़कंप

आरोपी ने की मौके से फरारी

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय सूर्य प्रताप को मामूली विवाद के बाद आरोपी छात्र मंजीत ने कई गोलियां मारी। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। हमलावर ने अपनी पिस्टल और कारतूस वहीं फेंककर बाइक से फरार होने का रास्ता अपनाया।

छात्रों ने किया प्रदर्शन

वारदात के विरोध में कॉलेज के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। पुलिस ने पूरे कैंपस को सुरक्षा घेरे में लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

Also Read: भरी पंचायत में दोहरा कत्ल…बरेली में सास और साले की हत्या करने वाला आरोपी ‘अफसर उर्फ बौरा’ मुठभेड़ में ढेर

पुलिस टीमें तैनात 

अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने बताया कि यह हत्या दो छात्रों के बीच हुई कहासुनी का नतीजा है। मौके पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि आरोपी मंजीत को पकड़ने के लिए छह पुलिस टीमों को लगाया गया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच-पड़ताल जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करेंआप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )