Varanasi: वाराणसी से बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। ये मामला है एक युवती की बेरहमी से की गई हत्या का है।
जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी
दरअसल वाराणसी के जिले में एक युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। बता दें कि पीड़िता अपने माँ-बाप की इकलौती संतान थी। उसकी हत्या गला काटकर करी गई है। बता दें कि पीड़िता का नाम श्रेया था। वो मात्र 22 साल की थी और वाराणसी के जिले में स्थित जगतपुर पीजी कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई कर रही थी। युवती की शादी भी तय हो चुकी थी।
परिजनों का आरोप है कि दूर का रिश्तेदार विवेक चौबे, नियारडीह चोलापुर का निवासी, श्रेया को अगवा कर ले गया था। बता दें कि उसकी हत्या एक किराए के मकान में हुई, जो उसके घर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। बताया जारा है कि रिश्तेदार विवेक ही हत्यारा है, जिसने किसी धारदार हतियार से श्रेया की गला काटकर जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने ननिहाल पहुँचा, जहां उसने अपनी बाइक और बैग रखा। इसके बाद वो वहाँ से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, श्रेया की 22 नवम्बर को सगाई, वहीं 26 फरवरी को शादी की डेट फिक्स हो चुकी थी। वो अपने माँ-बाप की एक मात्र संतान थी।
युवती की हत्या की वजह
परिजनों के मुताबिक विवेक, जो कि श्रेया का एक दूर का रिश्तेदार है, वो युवती से जबरन बात करने का प्रयास करता था। यहाँ तक कि वो श्रेया को वीडियो कॉल पर उसके पिता की हत्या करने की धमकी भी देता था। इसकी जानकारी युवती ने अपने पिता को दी थी, जिसके पश्चात विवेक को समझाया भी गया। परिजनों ने बताया कि विवेक आखिर क्या चाहता था, उनका कहना है कि विवेक ये बात जानता था कि श्रेया अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी, और अगर विवेक की श्रेया से शादी हो जाती तो सारी प्रॉपर्टी उसके हिस्से आ जाती। जब श्रेया की शादी मिर्जापुर में तय हो गई, तो इस बात से नाराज होकर विवेक ने श्रेया का अपहरण कर उसका गला काट बेरहमी से हत्या कर डाली।
पुलिस ने श्रेया का फोन जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। बता दें कि इस मामले के बाद युवती की माता का कहना है कि उनकी बेटी कॉलेज पहुंची ही नहीं, बल्कि आरोपी ने उसे बीच रास्ते से ही अगवा कर लिया जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

















































