जौनपुर में नशे की हालत में धूत सिपाही का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को किया निलंबित

जौनपुर: “हंगामा क्या बरपा, थोड़ी सी जो पी ली है…” ये लाइन तो आपने अक्सर सुनी होगी, लेकिन जौनपुर में सामने आए एक वायरल वीडियो ने इस अंदाज को पुलिस ड्यूटी से जोड़कर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के किला रोड के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक ने सिपाही उमाशंकर को निलंबित कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक सिपाही सड़क किनारे लेटे हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में सिपाही की पहचान उमाशंकर के रूप में बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: 131 बार चेन स्नेचिंग कर चुका ‘कालिया’ गिरफ्तार, 500+ CCTV खंगालने के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

दावा किया जा रहा है कि वीडियो उस वक्त का है, जब सिपाही ड्यूटी पर तैनात थे और कथित तौर पर नशे की हालत में सड़क पर सोते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी का इस तरह सड़क पर पड़े दिखाई देना पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और छवि को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है।

हालांकि, वायरल वीडियो में सिपाही के नशे में होने की मामला सामने आया तो पुलिस अधीक्षक डॉ कुंवर अनुपम सिंह ने उसे निलंबित कर दिया, फिलहाल वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर जरूर शुरू कर दिया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)