हिंदू रक्षा दल (Hindu Raksha Dal) की अध्यक्ष पिंकी चौधरी (Pinky Chaudhary) ने हिंदू परिवारों की संख्या बढ़ाने के लिए अनोखा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जो परिवार चौथा बच्चा जन्म देगा, उसे 21,000 रुपए और पांचवा बच्चा होने पर 31,000 रुपए दिए जाएंगे। पिंकी ने यह कदम हिंदू समाज की जनसंख्या बढ़ाने और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पिंकी चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत में कट्टरपंथियों की बढ़ती जनसंख्या और आतंकवाद, लव जिहाद जैसी घटनाओं से समाज खतरे में है। उन्होंने बताया कि हिंदू रक्षा दल न केवल आर्थिक मदद देगा, बल्कि बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगा।
Also Read: असम में कांग्रेस शासन पर अमित शाह का हमला, ‘घुसपैठियों की आबादी 0 से 64 लाख
आर्थिक परेशानी में परिवारों को मदद का भरोसा
वीडियो में पिंकी ने यह भी कहा कि जो हिंदू परिवार केवल एक या दो बच्चे पैदा कर रहे हैं, वह देश के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसके मुकाबले मुस्लिम समाज में जन्म दर अधिक है। इसलिए, जिन परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए यह योजना मददगार साबित होगी।
कुछ दिन पहले बांटी थीं तलवारें
हाल ही में पिंकी चौधरी ने अपने संगठन हिंदू रक्षा दल के माध्यम से तलवारें बांटी थीं। पिंकी का कहना था कि बांग्लादेश में वर्तमान हालात को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि अगर भारत में भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो, तो हिंदू समुदाय अपनी रक्षा कर सके।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पुलिस ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। घटना के तुरंत बाद 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पिंकी चौधरी को बाद में गिरफ्तार किया गया।














































