अमेठी में महिलाओं का विपक्ष पर हमला, कांग्रेस सांसद कार्यालय के बाहर दूसरे दिन भी धरना जारी

अमेठी: अमेठी में विपक्षी सांसदों के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है।आज दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी हुई हैं।महिलाओ का आरोप है कि विपक्षी सांसदों ने संसद में नारी शक्ति बंधन अधिनियम को पारित नहीं होने दिया जिससे महिलाओं को उनका हक नही मिला पाया। फिलहाल धरना प्रदर्शन को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

दरअसल हाल ही में संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम भाजपा द्वारा पेश किया गया जिसे विपक्षी सांसदों ने विरोध किया जिस कारण यह अधिनियम पारित नहीं हो सका उसके बाद भाजपा लगातार विपक्ष पर हमलावर है।

Also Read: निजी अस्पताल में भर्ती महिला की गोली मारकर हत्या…..मुगलसराय में सनसनी

रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैठक प्रदर्शन किया तो आज दूसरे दिन भी अमेठी के कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में महिलाये धरने पर बैठी हुई हैं।महिलाओं द्वारा जन आक्रोश के माध्यम।से विपक्ष के सांसदों का विरोध किया जा रहा है।

महिलाओं द्वारा लिखा गया है कि नारी शक्ति का स्वाभिमान विपक्ष ने फिर किया अपमान। फिलहाल।धरना प्रदशन को लेकर मौके पर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)