क्विंट, ऑल्ट न्यूज़ मेरा ट्विटर एकाउंट सस्पेंड कराने के लिए चला रहे अभियान: प्रशांत पटेल

आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की लाभ के पद मामले में सदस्यता समाप्त करवाने वाले और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत पटेल ने आरोप लगाया है कि कुछ विशेष विचारधारा से प्रेरित लोग उनका ट्विटर एकाउंट सस्पेंड करवाने का प्रयास कर रहे हैं.

 

प्रशांत पटेल ने ट्वीट कर लिखा “मुझे मृत्यु की धमकी देने के बाद, मेरा एकाउंट सस्पेंड कराने का प्रयास कर रहे हैं, सेक्युलर ब्रिगेड ऑल्ट न्यूज़,क्विंट ने मेरे खिलाफ आर्टिकल अभियान चलाए हैं, मेरा फेसबुक अकाउंट पर 30 दिन के लिए पाबंदी लगाई गई है, ये मेरे शब्दों-लेखों से इतना क्यों भयभीत हो रहे हैं? और मेरी ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’?”

 

https://twitter.com/ippatel/status/1019930493561626624?s=19

वैसे यह कोई पहली बार नहीं हुआ कि प्रशान्त पटेल के ट्विटर एकाउंट को सस्पेंड करने के लिए प्रयास किये गए हों इससे पहले भी कई बार इन्हीं अभियान की बदौलत ट्विटर प्रशांत पटेल का एकाउंट 24-24 घंटे के लिए लॉक कर चुका है. फेसबुक ने प्रशांत के एकाउंट पर 30 दिनों की पाबंदी लगा रखी है.