सियासी श्रद्धांजलि! अंबेडकर जयंती पर लाल टोपी-नीले गमछे में दिखाई दिए अखिलेश यादव

लखनऊ (Lucknow) में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) की जयंती के अवसर पर हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के गले में पड़ा नीला गमछा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। सुबह करीब 10 बजे वे सपा के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे और बाबा साहब को नमन किया।

स्कूली बच्चों ने बढ़ाया आयोजन का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे बैंड-बाजे के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चों ने ‘जय भीम, जय भारत’ लिखे झंडे और पोस्टर हाथों में लेकर नारे लगाए और संविधान निर्माता को याद किया। माहौल पूरी तरह श्रद्धा और उत्साह से भरा हुआ नजर आया, जहां हर वर्ग के लोग बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Also Read: ‘ज्योतिबा फुले नगर का नाम बदलकर अमरोहा किया…’, BSP सुप्रीमो मायावती का समाजवादी पार्टी पर हमला

अन्य राजनीतिक नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर अजय राय भी हजरतगंज में अंबेडकर प्रतिमा पर फूल चढ़ाने पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहब के योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मायावती ने आवास पर किया स्मरण

वहीं, मायावती ने सुबह अपने आवास पर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए सोशल मीडिया पर संदेश भी साझा किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बाबा साहब बहुजन समाज के महान नेता थे और उनके संविधान को सही तरीके से लागू न किए जाने के कारण देश अपेक्षित विकास हासिल नहीं कर सका।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)