स्वतंत्रता दिवस पर हादसा, आजादी का जश्न मनाने जा रहे 15 बच्चे घायल

 

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह (celebrations) में शामिल होने जा रहा स्कूली वैन पलट गया, इस दौरान 15 बच्चे घायल हो गए. सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.

 

घटना दमोह जिले के पटना मानगढ़ हाई स्कूल की है. सभी बच्चे स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इस दौरान वाहन के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा. घटना के बाद आस-पास के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी. बच्चों को तत्काल पास के अस्पताल में पहुंचाया गया.

 

गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी बच्चे को नुकसान नहीं हुआ. अस्पताल में भी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

 

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करेंआप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )