‘पैरों का सुन्न होना, एड़ियों में दर्द…’, पैर बता देंगे आपकी सेहत का हाल, इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज

हम अक्सर पैरों को केवल चलने-फिरने का हिस्सा मानते हैं, लेकिन वास्तव में तलवे हमारे पूरे शरीर से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का घर होते हैं। आंख, दिमाग, कान, थायराइड, पेट, दिल, फेफड़े, पैंक्रियाज़, हड्डियां और आंत जैसे प्रमुख अंग सीधे इन बिंदुओं से जुड़े होते हैं। तलवों में मौजूद इन विशिष्ट दबाव बिंदुओं को एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स कहते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इन प्वाइंट्स की सही देखभाल की जाए, तो यह शरीर के विभिन्न दर्द और असुविधाओं को कम करने में काफी मदद कर सकता

एड़ियों में दर्द

पैर के तलवों में दर्द होने की सबसे आम समस्या प्लांटर फेशिआइटिस है। यह एक मोटा, रबर जैसी लचीली संरचना होती है जो चलने और दौड़ने के दौरान शरीर के दबाव को झेलती है। जब इसमें तनाव या सूजन बढ़ जाती है तो एड़ियों में तीव्र दर्द महसूस होने लगता है। यह समस्या उच्च यूरिक एसिड, डायबिटीज़, हाइपोथायराइड, मोटापा, फ्लैट फुट या फ्रैक्चर के कारण भी बढ़ सकती है।

Also Read: गर्दन दर्द को हल्के में न लें! ये 6 लक्षण हो सकते हैं खतरनाक

पैरों का सुन्न होना

कई बार लंबे समय तक एक ही पोज़ीशन में बैठे रहने या पैर लटकाने से तलवों में सुन्नपन महसूस होता है। यह नसों की कमजोरी और ब्लड सप्लाई कम होने का संकेत हो सकता है। अगर यह समस्या बार-बार हो रही हो, तो यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत भी दे सकती है। ऐसे में सही पोषण और नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है।

योग और आयुर्वेद से कम करें दर्द

स्वामी रामदेव के अनुसार, पैरों के दर्द और शरीर में होने वाले 100 तरह के दर्द को कम करने के लिए योग और आयुर्वेदिक उपाय मददगार साबित हो सकते हैं। नियमित योग से शरीर की एनर्जी बढ़ती है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, वजन और शुगर कंट्रोल में रहते हैं, नींद में सुधार होता है और मूड बेहतर रहता है।

Also Read: तेजी से घटेगा वजन! डाइट में जोड़ें ये फूड्स, फायदा देखकर हैरान रह जाएंगे

जीवनशैली सुधारें और स्वस्थ रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां भारत में तेजी से बढ़ रही हैं। करीब 35% लोग जीवनशैली संबंधी रोगों से प्रभावित हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि स्वस्थ रहने के लिए सुबह एप्पल साइडर विनेगर लें, रात को हल्दी वाला दूध पीएं, थोड़ी धूप में बैठें, 7 घंटे की नींद लें और रोजाना योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे हृदय, लंग्स, थायराइड, वजन, नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)