‘11.5 करोड़ कैश, लग्जरी घड़ियां, महंगे जेवर…’, BSP MLA उमाशंकर सिंह के घर से करोड़ों की संपत्ति जब्त

बलिया (Ballia) की रसड़ा (Rasda) सीट से बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) के ठिकानों पर आयकर विभाग (Income Tax) की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवास की बुधवार सुबह शुरू हुई तलाशी अन्य अन्य ठिकानों पर लगभग 26 घंटे तक चली। सूत्रों के मुताबिक यहां से 11.5 करोड़ रुपये कैश, महंगी घड़ियां, सोना-चांदी और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है। सोनभद्र और कौशांबी में भी जांच जारी है और छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में 24 अधिकारियों ने रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगाले। विभाग 1000 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में छानबीन कर रहा है।

विधायक की गंभीर सेहत और परिवार की चिंता

उमाशंकर सिंह पिछले दो साल से ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं और फिलहाल लखनऊ आवास पर आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। उनके परिवार ने छापेमारी को गंभीर रूप से परेशान करने वाला बताया।योगी सरकार के मंत्री और विधायक के समधी दिनेश सिंह ने कहा कि ‘एक बेटी का बाप होने के नाते मैं उसके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। परिवार अमेरिका, दिल्ली और लखनऊ के बीच इलाज और देखभाल के लिए दौड़ रहा है।

Also Read: BSP विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर की छापेमारी जारी, 1000 करोड़ टैक्स चोरी से जुड़ा मामला

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और विवाद

बसपा सुप्रीमो मायावती ने छापेमारी को मानवता के खिलाफ बताया और कहा कि गंभीर बीमारी में ऐसी कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने व्यंग्य करते हुए कहा कि ‘कुछ लोग जापान गए इसलिए छापा पड़ा।’ विपक्ष ने कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा बताते हुए मामले को गरमाया।

विधायक की संपत्ति और कारोबार

2022 के शपथ-पत्र के अनुसार, उमाशंकर सिंह की कुल संपत्ति करीब 54.05 करोड़ रुपये है और वे छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन के मालिक हैं। उनकी पत्नी पुष्पा सिंह सीएस इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। आयकर विभाग उनकी संपत्ति और कारोबार से जुड़ी टैक्स चोरी की जांच कर रहा है। मामला आगे बढ़ने पर यूपी राजनीति में और अधिक बहस और विवाद उत्पन्न होने की संभावना है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )