यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) के नेतृत्व में भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की रणनीति तेज कर दी है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व राज्य में हर स्तर पर व्यवस्थागत सुधार और राजनीतिक संतुलन साधने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में संगठनात्मक ढांचे और सरकार के कामकाज को लेकर लगातार समीक्षा बैठकों का दौर चल रहा है, जिससे चुनावी तैयारी को धार दी जा सके।
अमित शाह से मिले पकंज चौधरी
आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की।
उनसे मिला स्नेह, आत्मीयता भरा मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हृदय को गहराई से स्पर्श कर गया। उनका अनुशासित नेतृत्व, संगठन के प्रति अटूट समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की कार्यशैली सदैव… pic.twitter.com/oQDtvjWq0l
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) April 12, 2026
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adiyanath), प्रदेश संगठन और पंकज चौधरी के बीच हुई लंबी चर्चा के बाद राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। इसके बाद पंकज चौधरी दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के प्रमुख चेहरे अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। इस मुलाकात को संगठन और सरकार से जुड़े कई अहम निर्णयों की दिशा तय करने वाली बैठक के रूप में देखा जा रहा है।
Also Read: यूपी में जल्द बनेगा ‘दूसरा नोएडा’… सीएम योगी ने इस शहर को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
विनोद तावड़े भी पहुंचे लखनऊ
इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े भी लखनऊ पहुंचकर जमीनी हालात का आकलन कर रहे हैं। वे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर संगठन और प्रशासनिक ढांचे का फीडबैक एकत्र करेंगे, जिसे बाद में केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा। माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश में संगठन और मंत्रिमंडल दोनों स्तरों पर बड़े बदलाव संभव हैं।
अटकलें तेज
राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार और बोर्ड-निगमों व आयोगों में नई नियुक्तियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पंकज चौधरी के पास मौजूद फाइल में संभावित नामों और संगठनात्मक फेरबदल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। ऐसे में भाजपा की नई रणनीति के तहत प्रदेश में नेतृत्व और प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो 2027 के चुनाव की दिशा तय करेंगे।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)















































