UP: ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 6 लाख रुपये के गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

UP: अमेठी जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत थाना फुरसतगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक महिला को 5 किलो 924 ग्राम गांजा और गांजा बिक्री से प्राप्त 3900 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना फुरसतगंज पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और क्षेत्र भ्रमण कर रही थी।

Also Read: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 7.6 लीटर देशी शराब बरामद

चेकिंग के दौरान पुलिस ने ग्राम ब्रम्हनी निवासी साधना सिंह पत्नी रत्नेश सिंह, उम्र लगभग 36 वर्ष, को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 05 किलो 924 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 3900 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ थाना फुरसतगंज में मु0अ0सं0 49/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: सहारनपुर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की स्मैक बरामद, गंगोह बाईपास पर हो रही थी सप्लाई

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नन्द हौसिला यादव, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार यादव, कांस्टेबल दुर्वेश कुमार, रामकुमार यादव, हिमांशू, पुष्पेन्द्र सिंह तथा महिला कांस्टेबल पुनीता, शालिनी और खुशबू यादव शामिल रहीं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)