बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में एक हैरान करने वाला सामने आया है, जहां पर शादीशुदा दो बच्चों के बाप से प्यार में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस दौरान वह काफी देर तक हंगामा करती रही। सूचना पाकर मौके पर काफी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण की भीड़ भी एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा युवती को समझा बुझा कर नीचे उतार लिया गया है।
पूरा मामला बहराइच जनपद के रूपईडीहा थाना क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली आसिया बानो को एक शादीशुदा दो बच्चों के बाप रमजान से प्यार हो गया। आसिया बानो की मां के मुताबिक, उनके द्वारा अपनी बच्ची को समझाया गया जिस पर आसिया पहले शादी न करने को तैयार हो गई, लेकिन बीते 10 दिन से वह काफी गुमसुम रहने लगी थी फिर आज अचानक वह रमजान से प्यार में मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
इस दौरान वह शादी करवाने की बात को लेकर ड्रामा करने लगी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नीचे मौजूद लोगों ने मामले की सूचना आसिया के परिवार जनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आसिया बानो को काफी देर तक समझाया गया, जिसके बाद आसिया बानो किसी तरीके से टावर से नीचे उतर आई हैं।











































