Home UP News UP: अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का फरार इनामी गैंगस्टर...

UP: अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का फरार इनामी गैंगस्टर आकाश चौधरी गिरफ्तार  

UP: अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।

एसपी के निर्देशन में चल रहा था विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जिलेभर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में रामगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

Also Read: सुल्तानपुर: दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

झारखंड का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार चौधरी पुत्र पुनीत महतो निवासी घसकोड़ी, थाना बरकटा, जिला हजारीबाग (झारखंड) के रूप में हुई है। करीब 23 वर्षीय आरोपी थाना रामगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 26/2026 में गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2(बी)(1)/3 के तहत वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस विभाग की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पहले भी दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में थाना रामगंज में गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी संगठित अपराध से जुड़ी गतिविधियों में शामिल रहा है, जिसके चलते उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Also Read: UP: रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा, उपनिरीक्षक दयाराम कनौजिया, हेड कांस्टेबल बालेन्द्र यादव और हेड कांस्टेबल हेमन्त कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)