UP: फतेहपुर जिले में अपराध और वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ललौली पुलिस को अहम सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
वांछित आरोपी को दबोचा गया
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को थाना ललौली क्षेत्र के ग्राम लदिगवा निवासी 24 वर्षीय पिन्टू पुत्र रहिमाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मुकदमा संख्या 156/26 में धारा 333 और 109 बीएनएस के तहत वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Also Read: UP: रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बहुआ उपनिरीक्षक अम्बरीश कुमार मिश्रा और उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता के चलते वांछित आरोपी को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)













































